नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आर्थिक रूप से पिछड़े जनरल केटेगरी के लोगों को यानी की सवर्णों को 10 % आरक्षण का ऐतिहासिक ऐलान करने के बाद अब मोदी सरकार की प्लानिंग देश के सरकारी कर्मचारियों को एक खास तोहफा देने की है।

सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर लेने की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। वहीं मोदी सरकार के इस फैसले से 2.5 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों की सभी श्रेणियों के लिए लिमिटेड ट्रांसफर सुविधा की सभी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।

आपको बता दें ग्रामीण डाक सेवक सिर्फ एक बार ही ट्रांसफर ले सकते हैं। जबकि महिला डाक सेवक दो बार ट्रांसफर ले सकती हैं। सरकार के फैसले से कर्मचारी अपनी मर्जी के मुताबिक अपने घर, गांव या अपनी पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर लिया जा सकता है।
मोदी सरकार ने ये तोहफा देने के साथ ही एक शर्त भी रखी है। शर्त के मुताबिक कर्मचारियों को 3 साल की सेवा पूरी करनी जरूरी होगी। इतना ही नहीं कर्मचारियों का ट्रांसफर तभी किया जाएगा जब उसके अनुरोध की पुष्टि हो जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को सभी औपचारिकताओं को पूरा करना भी जरूरी होगा। वहीं जिन कर्मचारियों पर कोई पुलिस केस या अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई होगी वो इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे।

Ref : https://hindi.newsroompost.com/